{"_id":"660d49c7e0a626463701a4d0","slug":"every-worker-is-ready-for-lok-sabha-elections-bjp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124942-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता तैयार : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता तैयार : भाजपा
विज्ञापन
भाजपा मंडल नादौन के त्रिदेव सम्मेलन में गिनाईं उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा मंडल नादौन के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन बुधवार को मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में नादौन में किया गया। इसमें नादौन मंडल के 121 बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए एवं सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने पार्टी की ओर से पूर्व में किए गए सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी तथा इनका क्रियान्वयन किस तरह से किया जाएगा, इस बारे में सभी को अवगत कराया।
नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने केंद्र में 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत एक सशक्त भारत के रूप में उभरा है। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 माह के कार्यकाल में नादौन के लिए कोई भी बड़ा कार्य नहीं करवाया है। इस दौरान विजय अग्निहोत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, संसदीय क्षेत्र विस्तारक अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिटू, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, मंडल महामंत्री सुरेंद्र शिंदा, अजमेल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष आशीष डोगरा, हुकम सिंह बैंस, विस्तारक रामकुमार शर्मा, राजेश रिंकू सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।