फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after five months, the date of auction of parking and shops has not been decided

Hamirpur (Himachal) News: पांच माह बाद भी नहीं तय हुई पार्किंग और दुकानों की नीलामी तिथि

Sat, 03 May 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 May 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पांच माह बाद भी शहर में पार्किंग स्थलों और दुकानों की नीलामी तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। पुराने ढर्रे में ही इन पार्किंग स्थलों का संचालन किया जा रहा है। जिससे निगम की आय घट रही है। नगर निगम हमीरपुर ने जनवरी माह में शहर के चार पार्किंग स्थलों और भोटा चौक पर स्थित कांप्लेक्स की दुकानों को नीलाम करने का निर्णय लिया गया था। नीलामी के दिन बोलीदाताओं के आने के बाद निगम ने आनन फानन में मौके पर नीलामी को निजी कारणों से स्थगित कर दिया लेकिन अभी तक नीलामी को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते दुकानें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


शहरवासियों पुनीत राणा, अशोक कतना, अनूप परमार, विकेश, रणवीर, सुरेश, रोशनी देवी, कौशल्या पुरी, सलोचना आदि ने कहा कि नगर निगम के गठन के बाद शहर में विकास कार्यों के साथ पुराने कार्य भी अधर में लटके हैं। शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों और किराये पर दुकानों की नीलामी को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर विकास कार्यों में लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है। जन सुविधाओं के साथ-साथ नगर निगम के आय के स्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन



शीघ्र ही नीलामी की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिसमें पार्किंग स्थलों और दुकानों को नीलाम करने का कार्य किया जाएगा। शहर में अन्य विकास कार्य भी सुचारू रूप से करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक कुमार गर्ग, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर एवं एडीसी हमीरपुर



समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed