फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ensure all necessary facilities at polling stations: Amarjeet Singh

मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित करें सभी आवश्यक सुविधाएं : अमरजीत सिंह

Thu, 02 May 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम, सेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें, ताकि एक जून को इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूर्ण करवाया जा सके और मतदान दलों तथा मतदाताओं को किसी भी तरह की समस्या न हो।

अमरजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन में स्थापित होने वाले कुल 532 मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के अलावा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए भी पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 18 मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से ही संचालित किए जाने वाले 10 मतदान केंद्रों पर भी विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सुजानपुर और बड़सर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी मतदान होना है। इसलिए इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त प्रबंधों की आवश्यकता रहेगी। इन क्षेत्रों के बूथों के मतदान दलों में दो-दो अतिरिक्त मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसडीएम, सेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें और आवश्यकतानुसार त्वरित कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed