फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   encroachment

अतिक्रमणकारियों पर आज कसेगा शिकंजा

Sun, 29 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों पर आज प्रशासन शिकंजा कसेगा। येलो लाइन से बाहर दुकानदारी सजाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त होगा। जब्त सामान रिलीज करवाने को संबंधित दुकानदार या रेहड़ी-फड़ी धारक को पांच हजार रुपये जुर्माना भरना होगा।

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने पहले भी विशेष अभियान चलाया था। इसके चलते अतिक्रमण करने वाले करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त किया था। इनमें से महज आधा दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों और दुकानदारों ने ही सामान रिलीज करवाया था, जबकि शेष दुकानदारों का सामान नप के पास जब्त पड़ा है। अभियान के बाद दोबारा दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कई रेहड़ी-फड़ी धारक येलो लाइन के बाहर सामान सजा रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसके चलते प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर दोबारा कार्रवाई करने का मन बनाया है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद के नुमाइंदे  शहर के अतिक्रमण को हटाएंगे। कार्रवाई के दौरान जब्त किए सामान को पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों से अतिक्रमण हटाने को सभी एसडीएम को आदेश दिए जा चुके हैं। सोमवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
-रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed