{"_id":"6cfb9e355b7616a223a6c6a482195ab1","slug":"encroachment-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर आज कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर आज कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों पर आज प्रशासन शिकंजा कसेगा। येलो लाइन से बाहर दुकानदारी सजाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त होगा। जब्त सामान रिलीज करवाने को संबंधित दुकानदार या रेहड़ी-फड़ी धारक को पांच हजार रुपये जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने पहले भी विशेष अभियान चलाया था। इसके चलते अतिक्रमण करने वाले करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त किया था। इनमें से महज आधा दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों और दुकानदारों ने ही सामान रिलीज करवाया था, जबकि शेष दुकानदारों का सामान नप के पास जब्त पड़ा है। अभियान के बाद दोबारा दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कई रेहड़ी-फड़ी धारक येलो लाइन के बाहर सामान सजा रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसके चलते प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर दोबारा कार्रवाई करने का मन बनाया है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद के नुमाइंदे शहर के अतिक्रमण को हटाएंगे। कार्रवाई के दौरान जब्त किए सामान को पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
शहरों से अतिक्रमण हटाने को सभी एसडीएम को आदेश दिए जा चुके हैं। सोमवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
-रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हमीरपुर।