फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   encroachment clear

एक दर्जन अतिक्रमणकारियों का सामान हटाया

Tue, 01 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। मुख्य बाजार में नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाया है। अभियान के तहत नायब तहसीलदार ने करीब एक दर्जन दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को सड़क पर सामान न सजाने की कड़ी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त के आदेशानुसार नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में नप नुमाइंदों और पुलिस ने शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान सड़कों पर सजा हुआ पाया गया। हालांकि अतिक्रमण अधिक नहीं था। इसके चलते नायब तहसीलदार ने सभी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है। इतना ही नहीं दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की भी हिदायत दी है। अतिक्रमण करने पर प्रशासन द्वारा सामान जब्त करने और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए जल्द ही प्रशासन औचक निरीक्षण करेगा। प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा है।
विज्ञापन


उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी विजय शर्मा का कहना है कि करीब एक दर्जन दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को कड़ी हिदायत दी गई है। अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed