फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity meter stock is over, people's applications pending

Hamirpur (Himachal) News: बिजली मीटर का स्टाॅक खत्म, लोगों के आवेदन लटके

Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विद्युत मीटर का स्टॉक न होने से बिजली बोर्ड के पास सैकड़ों आवेदन पेंडिंग पड़े हैं। आवेदन के बावजूद नादौन विद्युत मंडल में लोगों के घरों में मीटर नहीं लग रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। हालांकि कई लोगों को बाजार से महंगे दामों पर विद्युत मीटर खरीदने पड़ रहे हैं। गरीब लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन


गोर हो कि विद्युत बोर्ड से विद्युत कनेक्शन लेने के बाद दो विकल्प होते हैं या तो बोर्ड स्वयं मीटर लगाता है या फिर उपभोक्ता को स्वयं बाजार से मीटर खरीदना पड़ता है। यदि बोर्ड स्वयं मीटर उपलब्ध करवाता है तो उपभोक्ता को प्रतिमाह बिजली बिल के साथ इसका किराया देना पड़ता है। इस व्यवस्था से उपभोक्ता को ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है। वहीं, बाजार में इस समय विद्युत मीटर का रेट करीब अढ़ाई हजार रुपये है। आम आदमी के लिए यह खरीदना आसान नहीं होता है। इतना ही नहीं बाजार से खरीदे गए मीटर की जांच बिजली बोर्ड से ही करवानी पड़ती है। यही कारण है कि उपभोक्ता के पुराना मीटर को ही विभाग के पास नए मीटर के साथ एक्सचेंज करने को तरजीह देते हैं। अब बोर्ड के पास गत आठ माह से मीटर उपलब्ध न होने का खामियाजा आज आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई लोगों के घर बनकर तैयार हैं परंतु कनेक्शन न होने से वे नए घरों में शिफ्ट नहीं हो पा रहे। इस संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल चौधरी ने बताया कि समस्या के शीघ्र समाधान किया प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed