{"_id":"66d70cd6f1361bb62e089377","slug":"electricity-board-pensioner-forum-decided-not-to-go-to-court-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135018-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम ने न्यायालय न जाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम ने न्यायालय न जाने का लिया निर्णय
विज्ञापन
बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई नादौन की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में नादौन में हुई। इसमें सहमति से निर्णय लिया गया कि पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी को लेकर बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम न्यायालय में नहीं जाएगा। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम, पेंशनरों के हितों की लड़ाई अपने बलबूते पर लड़ने में सक्षम है। बिजली बोर्ड लिमिटेड में हाल ही में लंबे समय के बाद स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति हुई है और शीघ्र ही बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम प्रबंध निदेशक के समक्ष अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करके समाधान करवाने का प्रयास करेगा। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पेंशनर फोरम के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटेड की खराब हालत के लिए लंबे समय तक स्थायी प्रबंध निदेशक का न होना भी रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली की सुविधा देना प्रदेश सरकार का एकाधिकार है लेकिन प्रदेश सरकार की माली हालत की वजह से बिजली बोर्ड लिमिटेड को सही समय पर अदायगी न हो पाने की वजह से बोर्ड की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। खरवाड़ा ने बिजली बोर्ड लिमिटेड में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है और बोर्ड में 7000 से अधिक रिक्त पड़े पदों को अतिशीघ्र भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरने का निर्णय लेने की मांग की है। इस दौरान सचिव विधि चंद, कोषाध्यक्ष पृथ्वी चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भक्त राम सहित काफी संख्या में पेंशनरों ने हिस्सा लिया।