फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electric vehicle training course will start soon in ITI Bhoranj: Suresh

आईटीआई भोरंज में शीघ्र शुरू होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रशिक्षण कोर्स : सुरेश

Mon, 18 Sep 2023 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 18 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में पासआउट हुए प्रशिक्षुओं के लिए रविवार को दीक्षांत समारोह करवाया गया। इसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य राजेश भाटिया ने मुख्यातिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाटिया ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में चल रहे ट्रेडों की जानकारी दी और कुछ समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन


विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भकरेड़ी में जल्द स्टेडियम बनेगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं ही बची हैं। इन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। आईटीआई में शीघ्र इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा, क्योंकि 10 साल में हिमाचल में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल चलेंगे। सोलर तकनीशियन, ड्रोन टेक्नोलाॅजी इत्यादि कोर्स शुरू करने का भी आश्वासन दिया। भविष्य में नई टेक्नोलॉजी के ट्रेड चलाने की आवश्यकता है। प्रदेश की 11 आईटीआई के लिए प्रदेश सरकार ने स्किल डेवलपमेंट के लिए एक पैकेज दिया है। इसमें भोरंज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को भी सरकार ने एक करोड़ 45 लाख रुपये स्किल डेवलपमेंट के लिए खर्च करने के लिए दिए हैं। जाहू में जल्द इंडस्ट्री एरिया बनेगा। साथ ही कांगड़ा में आईटी पार्क बन रहा है। हिमाचल प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने कहा कि 20 साल से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज के लिए सड़क और बस सुविधा न मिलना भाजपा सरकार की नाकामी रही है। प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से पासआउट बच्चे जब इंडस्ट्री में जाते हैं तो वहां पर ठहराव से काम करें व सीखें। शुरू में पैसे कम भी मिलते हैं तो भविष्य में निपुण होने पर अच्छी सैलरी भी मिलेगी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह डोगरा ने प्रदेश में आई आपदा पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए विधायक सुरेश कुमार के माध्यम से 51 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed