फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electric pole tied with rope, wires entangled in estimate

Hamirpur (Himachal) News: रस्सी से बांध दिया बिजली का खंभा, एस्टीमेट में उलझे तार

Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electric pole tied with rope, wires entangled in estimate
अणु से बड़ू संपर्क मार्ग पर पानी जमा होने से बने तालाब के बीच से होकर गुजरता टैंपों। स्रोत: जागर - फोटो : बाढ़ से पानी से बाहर निकलते लोग।
हमीरपुर। अणु से बड़ू संपर्क मार्ग पर अपग्रेडेशन कार्य आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बड़ू में हिम मॉडर्न स्कूल के बाहर बीते दो माह से हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और वह तालाब में तब्दील हो जाती है। इसी जलभराव के बीच थ्री-फेज बिजली लाइन का खंभा भी रस्सी के सहारे खड़ा है, जो कभी भी हादसे को दावत दे सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड बीते एक माह से खंभा हटाने को लेकर कागजी औपचारिकताओं में उलझे हैं। नतीजा यह है कि न तो सड़क का कार्य आगे बढ़ पा रहा है और न ही लोगों की परेशानी कम हो रही है। यहां तालाबनुमा सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जो टोनी देवी, मोही, बल्ह, अणु, रोपा, गबा व दरकोटी क्षेत्रों की ओर जाते हैं।
विज्ञापन

पैदल चलने वालों को भी कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक कई बार इस पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज कर इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह खंभा लगातार झुक रहा है और बारिश के मौसम में यह कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ू के पास पानी जमा होने से समस्या उत्पन्न हो रही है। खंभा हटाने को लेकर बिजली बोर्ड से औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। एक तरफ मिट्टी का ढेर और दूसरी ओर नालियों की अनुपस्थिति के कारण पानी रुक रहा है। जल्द ही समाधान किया जाएगा। -संजय कटोच, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी हमीरपुर

लोक निर्माण विभाग को एक माह पहले ही खंभा हटाने के खर्च का एस्टीमेट भेज दिया गया है। जैसे ही विभाग तय राशि जमा करवाएगा, खंभा तुरंत हटा दिया जाएगा। -सौरभ, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड

अणु से बड़ू संपर्क मार्ग पर पानी जमा होने से बने तालाब के बीच से होकर गुजरता टैंपों। स्रोत: जागर

अणु से बड़ू संपर्क मार्ग पर पानी जमा होने से बने तालाब के बीच से होकर गुजरता टैंपों। स्रोत: जागर- फोटो : बाढ़ से पानी से बाहर निकलते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed