{"_id":"69fb96380c2e70bfd409c758","slug":"election-preparations-complete-in-nadaun-voting-to-be-held-on-may-26-28-and-30-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192696-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में चुनाव की तैयारियां पूरीं, 26, 28 और 30 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में चुनाव की तैयारियां पूरीं, 26, 28 और 30 मई को होगा मतदान
Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन में पंचायत चुनावों को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को पंचायत समिति हाल नादौन में एआरओ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम निशांत शर्मा ने की।
उन्होंने ड्यूटी पर जा रहे चुनाव अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बीडीओ राजेश ठाकुर ने बताया कि नादौन की विभिन्न पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा, जबकि 31 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को होगी।
12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार शाम को सभी चुनाव अधिकारियों को कुल 62 पंचायतों में चुनाव संपन्न करवाने के लिए रवाना कर दिया गया। एसडीएम निशांत शर्मा ने सभी मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान करने की अपील की।