{"_id":"6424784e3d12def5890def17","slug":"election-of-ward-no-2-of-hamirpur-municipal-council-cancelled-sdms-court-gave-its-verdict-hamirpur-hp-news-c-19-1-104622-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 का चुनाव रद्द, एसडीएम की अदालत ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 का चुनाव रद्द, एसडीएम की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 के चुनाव को एसडीएम हमीरपुर की अदालत ने रद्द कर दिया है। निर्वाचित वार्ड पार्षद पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप साबित होने पर यह कार्रवाई की गई है। अब संबंधित वार्ड में उपचुनाव होगा।
10 जनवरी 2021 को नगर परिषद हमीरपुर के आम चुनाव हुए थे। भाजपा की ओर से राजकुमार को, जबकि कांग्रेस की तरफ से रंजीत सिंह धीमान को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा गया था। इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार विजय घोषित हुए थे लेकिन चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह धीमान ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इन चुनावों को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका दायर की थी। इस मामले की पैरवी हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने एसडीएम हमीरपुर की अदालत में तथ्यों के साथ की। इस मामले में एसडीएम हमीरपुर की अदालत में 9 फरवरी 2021 को चुनाव याचिका दायर की गई।
22 फरवरी को अदालत में इस मामले में दस्तावेजों के साथ बहस हुई। इसके बाद एसडीएम ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी की अदालत ने मौजूद साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर भाजपा संबंधित वार्ड पार्षद राजकुमार के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया। अब संबंधित वार्ड में नए पार्षद के चुनाव के लिए उपचुनाव होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार को एसडीएम हमीरपुर ने चुनाव को रद्द कर दिया है।