फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elderly died of corona in the district after two weeks, 51 new cases

जिले में दो हफ्ते बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 51 नए मामले

Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly died of corona in the district after two weeks, 51 new cases
हमीरपुर बाजार में बुधवार को उमड़ी भीड़। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में बुधवार को दो सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हुई है और 51 नए मामले सामने आए हैं। दो सप्ताह तक स्थिति ठीक रहने के बाद फिर से कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 16 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, उपमंडल बड़सर के गांव ननावां के रहने वाले एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। बुजुर्ग 9 अगस्त को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में 51 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या 278 पहुंच गई है, जोकि जिले के लोगों के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है। अधिकतर सार्वजनिक जगहों पर लोग झुंडों में एकत्रित हो रहे हैं। सामाजिक दूरी नियमों और मास्क का सख्ती से पालन नहीं हो रहा। 13 अगस्त से जिले के तमाम होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में भोजन परोसने पर पाबंदी है। केवल पैक्ड फूड की आपूर्ति हो सकती है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के ही अधिकतर ढाबों में दिन में ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही है। प्रशासन और पुलिस विभाग इन आदेशों का पालन करवाने में असफल नजर आ रहा है। जिसके चलते कोरोना के मामलों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1016 सैंपल लिए गए, जिनमें से 35 पॉजिटिव निकले। इनमें से टौणी देवी और भोरंज खंड में 13-13 पॉजिटिव मामले, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में 7, सुजानपुर और बड़सर खंड में कोरोना का एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार इत्यादि के लक्षण सामने आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर दें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed