फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Efforts for renovation of parking and rain shed in Sujanpur intensified

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पार्किंग और वर्षाशालिका के जीर्णोद्धार की कवायद तेज

Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
नप की टीम ने वास्तुकार के साथ शहर का निरीक्षण कर तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद सुजानपुर ने कवायद तेज कर दी है। नप के ईओ संजय कुमार की अगुवाई में टीम ने बाजार का निरीक्षण कर पार्किंग के लिए स्थल को चिह्नित किया है। यह स्थल चौगान के इर्द-गिर्द ही चिह्नित किया गया ताकि लोगों को शहर के नजदीक पार्किंग की सुविधा मिल सके।


इसके अलावा बस स्टैंड पर नगर परिषद के शौचालय का जीर्णोद्धार करने के लिए टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। बस स्टैंड पर बनी वर्षाशालिका के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। यहां पर पीपल के पेड़ की छंटाई भी की जाएगी। हाल में ही विधायक रणजीत राणा ने भी इस कार्य के लिए बजट प्रावधान की बात कही थी। ऐसे में नगर परिषद की टीम और वास्तुकार ने यहां पर नक्शा तैयार करने की दृष्टि से निरीक्षण किया है ताकि बरसात के दिनों में बसों के इंतजार में बैठे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था, शौचालय के निर्माण, वर्षाशालिका के निर्माण के लिए वास्तुकार के माध्यम स्थल का निरीक्षण करवाया गया है, ताकि कम बजट में एक अच्छी सुविधा लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed