{"_id":"6a11fa4691fe80afdd0306b6","slug":"effect-of-heat-ban-on-outdoor-activities-in-schools-till-monsoon-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-194568-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्मी का असर... मानसून तक स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्मी का असर... मानसून तक स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर रोक
Sun, 24 May 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में मानसून सीजन तक आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। अब विद्यार्थी स्कूल स्तर पर केवल इंडोर गतिविधियों में ही भाग ले सकेंगे।
बढ़ती गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। निर्देशों के अनुसार स्कूलों में खेलकूद, पीटी, परेड, एनसीसी अभ्यास, सांस्कृतिक रिहर्सल और अन्य बाहरी गतिविधियां मानसून सीजन तक बंद रहेंगी।
इसके साथ ही प्रार्थना सभा भी मौसम के अनुसार करवाई जाएगी। पहले जहां प्रार्थना सभा 30 से 40 मिनट तक होती थी, अब इसे घटाकर 10 से 20 मिनट तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण प्रार्थना सभा और आउटडोर गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं। इसको लेकर अभिभावकों ने भी समयसारिणी में बदलाव की मांग उठाई थी।
अभिभावकों की मांग को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, मेडिकल किट और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही धूप में लंबे समय तक खड़ा रखने और सभी प्रकार की शारीरिक गतिविधियों को फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट
बढ़ती गर्मी के चलते स्कूल प्रमुखों को मानसून सीजन तक आउटडोर गतिविधियां कम आयोजित करने के लिए कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर