फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ECHS Polyclinic will remain closed on 18th due to shifting of goods

सामान की शिफ्टिंग के चलते 18 को बंद रहेगा ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक

Tue, 14 Jun 2022 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर का 35 लाख रुपये से कायाकल्प हुआ है। अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी कायाकल्प के बाद आंतरिक सामान की शिफ्टिंग के चलते 18 जून को बंद रहेगी। इस दिन लाभार्थियों को पॉलीक्लीनिक का लाभ नहीं मिल पाएगा। अस्पताल के कमरों, दीवारों, छत के कायाकल्प के साथ ही इसमें टाइलें, रंग रोगन आदि कर सुंदर बनाया गया है। पूर्व में पॉलीक्लीनिक की खस्ता हालत के चलते कई बार स्टाफ और मरीजों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन

अस्पताल के कायाकल्प कार्य के दौरान इसकी ओपीडी व अन्य कार्य साथ लगते भवन में हो रहे थे। अब मुख्य कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है तो 18 जून को सामान व अन्य शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस दिन अस्पताल बंद रहेगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में करीब 30 हजार पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं और आश्रित पंजीकृत हैं। अब जल्द ही उन्हें बेहतरीन पॉलीक्लीनिक की सुविधा भवन में मिलेगी। पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल सतीश कटोच ने कहा कि आंतरिक शिफ्टिंग के चलते 18 जून को पॉलीक्लीनिक बंद रहेगा। इस दिन पूर्व सैनिक व अन्य लाभार्थियों को सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। शिफ्टिंग के बाद सुचारु सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed