फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dry run

उपायुक्त ने कुठेड़ा में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का लिया जायजा

Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण के लिए पूर्वाभ्यास के तहत सोमवार को हमीरपुर जिला में भी 39 स्थानों पर ड्राई रन किया गया। यह पूर्वाभ्यास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक किया गया। टीकाकरण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ा में स्थापित किए गए टीकाकरण बूथ का दौरा किया। उन्होंने टीकाकरण के लिए किए गए सभी आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उपायुक्त को सभी आवश्यक प्रबंधों से अवगत करवाया। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के 5 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed