{"_id":"600595958ebc3e2e750b2108","slug":"drunkun-person-abuse-and-quarrel-in-naduan-hamirpur-hp-news-sml3581312156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर पड़ोसियों के घर पर की फोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत होकर पड़ोसियों के घर पर की फोड़फोड़
विज्ञापन
नादौन। शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसियों के घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामला नादौन की बसारल पंचायत के सरोल गांव का है। दिव्यांग युवक सुनील कुमार पुत्र अमर सिंह ने नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। सुनील कुमार ने कहा कि रविवार रात करीब 8 बजे गांव के ही मंगतराम ने उसके घर के बाहर शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो उसने सबसे पहले घर के आंगन में बने मंदिर में तोड़फोड़ की और फिर घर के अंदर भी तोड़फोड़ कर दी।
सुनील ने कहा कि उसने परिजनों और घर पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नादौन पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि आरोपी को पकड़कर उसका मेडिकल करवाया गया है और मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।