फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drone survey buried in files before flying in the air

Hamirpur (Himachal) News: हवा में उड़ने से पहले फाइलों में दब गया ड्रोन सर्वे

Wed, 16 Oct 2024 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग के दावे भी हवा
विज्ञापन

बीते वर्ष हिमकॉस्टे को आवंटित हुआ था हमीरपुर शहर के जीआईएस सर्वें का कार्य

आठ लाख से अधिक राशि सरकारी एजेंसी को जमा करवाने के बावजूद लटका कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में क्षेत्रफल के हिसाब से गृहकर तय करने के लिए प्रस्तावित जीआईएस ड्रोन सर्वे के पंख फाइलों में दब गए हैं। बीते एक वर्ष से सर्वे कागजों से आगे नहीं बढ़ पाया है। हालात ऐसे हैं कि इस सर्वे के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से हिमकाॅस्टे को यह कार्य आवंटित किया गया है। लेकिन, आठ लाख से अधिक की राशि हिमकाॅस्टे को सौंपने के बावजूद यह कार्य नहीं हो सका है। हिमकाॅस्टे का तर्क है कि इस कार्य की लागत अधिक है और 40 फीसदी के हिसाब से राशि अधिक बनती है। हिमकाॅस्टे ने शहरी विकास विभाग को इसके लिए पत्राचार किया है। बीते वर्ष सर्वे के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने टीम का गठन कर लिया था। बीती कई बैठकों में इस कार्य को लेकर चर्चाएं हो चुकी हैं लेकिन सर्वे अभी तक शुरू नहीं हो सका है। नगर परिषद की ओर से घरेलू और व्यावसायिक भवनों के लिए गृहकर की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। एक वर्ष पूर्व नगर परिषद ने गृहकर की नई दरें निर्धारित करने के बाद शहरवासियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। शहरवासियों ने गृहकर की दरों को कम करने का सुझाव दिया था।
शहरी विभाग विभाग ने प्रदेशभर के नगर निकायों में वार्डों में ड्रोन सर्वे करने का निर्णय लिया। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कितने घरेलू और कितने व्यावसायिक भवन हैं। वर्तमान में शहर में कई लोगों ने बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया है। सर्वे के बाद ऑनलाइन सिस्टम से कौन कितना टैक्स नगर परिषद में जमा करवा रहा है, यह व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी होगी।
विज्ञापन




ये नई दरें की गईं तय, सर्वे बाकी



नगर परिषद ने सर्वे के लिए जो फाइनल नियम तैयार किए हैं, उसमें घरेलू मकानों के लिए 5 से 8 रुपये प्रति वर्ग मीटर, 25 से 30 रुपये व्यावसायिक भवनों के लिए और ढाबे व होटल का रेट 15 से 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। वर्तमान में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में पांच हजार से अधिक घरेलू और व्यावसायिक भवन हैं, लेकिन यहां पर कोई भी पूर्व निर्धारित फॉर्मूला टैक्स वसूलने के लिए नहीं है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से लोग टैक्स जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स



नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि हिमकाॅस्टे के पास आठ लाख से अधिक राशि जमा करवा दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त डिमांड यदि मिलेगी तो वह जमा करवाई जाएगी।






हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट के टेक्निकल ऑफिसर उमेश पठानिया का कहना है कि जीआईएस सर्वे की लागत की 40 फीसदी राशि एडवांस में जमा करवाना जरूरी है। शहरी विकास विभाग से इस विषय को लेकर पत्राचार किया गया है। अभी तक 40 फीसदी राशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed