{"_id":"6aa83ed09f0a1ae13002864c","slug":"driver-fled-after-hitting-a-worker-with-a-scooter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208303-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी से कामगार को टक्कर मारकर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी से कामगार को टक्कर मारकर भागा चालक
Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत दोसड़का में सीवरेज पाइप डालने का काम कर रहे एक कामगार को स्कूटी से टक्कर मारकर चालक भाग गया। हादसे में कामगार के मुंह, नाक, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस को दिए बयान में कुशल कुमार निवासी चक कयाल, डाकघर रोपा ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:15 बजे जब वह दोसड़का में मुख्य सड़क पर काम कर रहे थे, तभी हमीरपुर की ओर से एक स्कूटी तेज रफ्तार से आई। स्कूटी चालक ने बाईं तरफ टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन