फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of the Kangu area troubled by intermittent power supply.

Hamirpur (Himachal) News: बिजली की आंख-मिचौनी से कांगू क्षेत्र के लोग परेशान

Tue, 15 Sep 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 15 Sep 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कांगू क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने से करीब 10-12 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए क्षेत्र में नया सबस्टेशन स्थापित करने की मांग प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सबस्टेशन बनने से बार-बार होने वाले अघोषित बिजली कटों से राहत मिल सकेगी। बिजली बोर्ड के धनेटा उपमंडल के कांगू सेक्शन-वन और सेक्शन-दो के तहत आने वाले मालग, बुज्याणा, सासन, बढ़ेड़ा, सनाही, भरियाल, कारगू और हरेड़ी समेत आसपास के गांवों में यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

कांगू, हरेड़ी और बड़जेड़ा के बाजारों में भी बार-बार बिजली गुल होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धनेटा से कांगू तक बिजली लाइन जंगल से होकर गुजरती है। पेड़ों के गिरने या अन्य कारणों से लाइन में फाल्ट आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है और इसे बहाल करने में समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बिना आंधी-तूफान के भी दिन में कई बार बिजली आती-जाती रहती है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांगू में बिजली सबस्टेशन स्थापित करने की मांग की है।

कांगू सेक्शन-वन और सेक्शन-दो की बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को बार-बार होने वाले बिजली कटों से राहत मिल सके। - हिमेश धीमान, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed