{"_id":"6aa83f0677a92af499081ec9","slug":"rajindra-appointed-district-coordinator-of-the-medical-cell-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208377-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजिंद्र बने चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजिंद्र बने चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा ने जिला हमीरपुर में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्वों पर नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राजिंद्र कुमार अग्निहोत्री को चिकित्सक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक और मनोज कुमार भारद्वाज को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। राज्य शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी राजिंद्र कुमार डोगरा को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है। कांता देवी को बुनकर प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं, डोरामानी, सपना, सलोचना देवी, मोनिका धीमान, अनीता कुमारी, ममता कुमारी, रोजी और नीलम कुमारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन