{"_id":"67125b89194f01d6ff0a83e1","slug":"drinking-water-will-be-provided-to-the-residents-of-jahu-in-the-morning-and-evening-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138748-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू के बाशिंदों को सुबह और शाम उपलब्ध करवाया जाएगा पेयजल : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू के बाशिंदों को सुबह और शाम उपलब्ध करवाया जाएगा पेयजल : सुरेश
विज्ञापन
विधायक ने जाहू पेयजल योजना का किया उद्घाटन
सुलगवान में एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का भी हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू पेयजल योजना का शुक्रवार को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया। जाहू पेयजल योजना का निर्माण एक करोड़ 72 लाख रुपये से किया गया है। इस पेयजल योजना के निर्माण होने से जाहू में पानी की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जाहू पंचायत के लोगों को दो समय सुबह और शाम पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुलगवान में 35 लाख की लागत से एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का भी निर्माण किया गया है ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य चमन लाल शर्मा, रोशन लाल, जल शक्ति विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता प्रदीप चड्ढा, लदरौर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पठानिया, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार, रमेश, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय वनयाल, सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू जरियाल, जाहू पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजन कपिल और अन्य लोग उपस्थित रहे।