फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water will be available daily in the five panchayats of Dhar Chabutra.

Hamirpur (Himachal) News: धार चबूतरा की पांच पंचायतों में रोजाना मिलेगा पेयजल

Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will be available daily in the five panchayats of Dhar Chabutra.
चबूतरा में बनकर तैयार हुआ 7.50 लाख लीटर का पेयजल टैंक। संवाद - फोटो : Archive
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के धार चबूतरा क्षेत्र की पांच पंचायतों में जल्द पेयजल समस्या का समाधान होगा। 9500 आबादी के लिए 23 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

योजना शुरू होने के बाद चबूतरा, री, बनाल, करोट और मनिहाल पंचायतों में रोजाना पानी की सप्लाई होगी। वर्तमान में इन क्षेत्रों में दो दिन में एक बार पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

नई योजना के तहत जंगलबैरी क्षेत्र के पुआड़ से पानी लिफ्ट कर करीब 23 किलोमीटर दूर चबूतरा में बने 7.50 लाख लीटर क्षमता वाले नए भंडारण टैंक तक पहुंचाया जाएगा। यहां पानी भंडारित करने के बाद संबंधित पंचायतों के गांवों में इसकी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नई योजना शुरू होने से चबूतरा क्षेत्र की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर होगी। रोजाना पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। -राजेश कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article