फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water scarcity at Sarahakar

सराहकड़ पंचायत में तीन दिन से पेयजल संकट

Sun, 21 Feb 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scarcity at Sarahakar

जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत सराहकड़ में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते तीन दिन से पंचायत के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इससे लोगों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है।

विज्ञापन


हालांकि, विभागीय नुमाइंदों को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनीता कुमारी, रोहित कुमार, दीपक, सुमित कुमार आदि का कहना है कि पंचायत के भरनांग, सलोट और खरोह आदि गांवों में बीते तीन दिन से पेयजल संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विभाग को समस्या के बारे में अवगत भी करवाया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश से प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी भी दूषित हो गया है। लोगों की मानें तो पशुओं के लिए तो दूर पीने तक घरों में पानी नहीं बचा है। पेयजल योजना से क्षेत्र के करीब 60 गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।

गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही पेयजल योजना हांफना शुरू हो गई है। लोगों ने विभाग से पेयजल सप्लाई नियमित करने की मांग उठाई है।

एनएच विभाग के एक्सईएन नीरज भागल का कहना है कि अगर क्षेत्र में पेयजल संकट है तो संबंधित अधिकारियों को सप्लाई नियमित करने के आदेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed