फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water pipes broken, no water for 15 days

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल पाइप टूटे, 15 दिन से नहीं आया पानी

Fri, 18 Oct 2024 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
प्रभावित हो रहे परिवारों ने समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

एनएच कंपनी के वाहनों के आगे चक्का जाम की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। एनएच निर्माण कंपनी ने अवाहदेवी के साथ लगते गांव संगरोह खुर्द (झांगड़) में बाईपास निर्माण के लिए खोदाई करते समय पेयजल सप्लाई के पाइप को जेसीबी से तोड़ दिया है। इस पाइपलाइन को टूटे 15 दिन से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक पाइप को जोड़ा नहीं गया है। लोग पेयजल को तरस गए हैं। लोगों को बिना पानी के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित हो रहे आठ परिवार पानी के लिए कभी अपने संबंधियों से तो कभी अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हैं। आसपास कोई भी प्राकृतिक जलस्रोत नहीं हैैं। लोगों का सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने एनएच निर्माण कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द पानी के पाइप को जोड़ा जाए। अन्यथा लोग एनएच कंपनी के वाहनों के आगे चक्का जाम करेंगे। प्रभावित हो रहे लोगों सतीश कुमार, सोहन लाल, तारा चंद, देश राज, लता देवी, राज कुमार, रमेश सोनी, श्याम लाल के परिवारों के अलावा यहां पर 40 प्रवासी मजदूर भी रहते हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि प्रशासन को लोगों की सुविधा के लिए कदम उठाने चाहिए। जल शक्ति विभाग कंज्याण के सहायक अभियंता राकेश लखनपाल ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी ने पानी के पाइप को तोड़ा था, इसे जुड़वाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed