फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Do not use cotton swabs or ear picks to remove earwax: Mankotiya

कान के मैल को हटाने के लिए रुई के फाहे, ईयर पिक का न करें इस्तेमाल : मनकोटिया

Fri, 15 Mar 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। विश्व श्रवण दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने कहा कि 2007 से प्रतिवर्ष तीन मार्च को यह दिवस मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष तीन मार्च को पल्स पोलियो अभियान होने के कारण इस दिन को 15 मार्च को मनाया जा रहा है। शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चमनेड़ गांव में प्रधान नीलम कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि भारत में 5 करोड़ से भी अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्हें या तो कम सुनाई देता है या बिल्कुल भी सुनाई नहीं देता। इतनी बड़ी जनसंख्या का इस समस्या से पीड़ित होने के बावजूद व्यक्ति विशेष की श्रवण समस्या को समझने और एक्सपर्ट चिकित्सक के पास आने तक पांच से छह वर्ष लग जाते हैं। इस तरह इलाज में देरी की वजह से लोगों में विभिन्न मानसिक बीमारियां अथवा अवसाद उत्पन्न होते हैं।

श्रवण समस्या में बढ़ती उम्र बहरेपन का आम कारण हो सकता है। अक्सर बढ़ती उम्र के साथ कान की नसें कमजोर होने से भी व्यक्ति विशेष बहरेपन का शिकार हो सकता है। कान के मैल को हटाने के लिए रुई के फाहे, ईयर पिक, पेन या उंगलियों का उपयोग करना कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। इससे सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसके बाद विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यकर्ता प्रीतम चंद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed