फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Do not share your information to avoid online fraud, blackmailing: Chandel

ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए अपनी जानकारी न करें साझा : चंदेल

Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Do not share your information to avoid online fraud, blackmailing: Chandel
विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय नादौन में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के साथ कॉलेज की - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मोबाइल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही किसी ऑनलाइन लॉटरी के प्रलोभन में आएं। इससे आप ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं। यह उद्गार पुलिस थाना नादौन के प्रभारी निरीक्षक योगराज चंदेल ने मंगलवार को विजय वल्लभ कॉलेज ऑफ एजुकेशन नादौन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में प्रकट किए। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षु अध्यापकों को महिला उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि किसी भी कानून का गलत नीयत से अनुचित प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए बने कानून के बारे में कुछ ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं, जब महिलाएं किसी परिजन पर इस कानून का अनुचित प्रयोग करती हैं और बाद में मामला झूठा पाया जाता है। ऐसे में कानून का प्रयोग उचित होना चाहिए। अगर कहीं घरेलू हिंसा होती है तो महिलाएं नजदीकी पुलिस थाना या महिला एवं बाल विकास विभाग से भी शिकायत कर सकती है। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 टोल फ्री नंबर, 1100 सीएम सेवा संकल्प, 101 नंबर व गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में जहां मोबाइल फोन के बहुत से लाभ हैं, वहीं इसके अनुचित प्रयोग से लोग साइबर क्राइम व ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो रहे हैं। इसलिए लोग किसी भी प्रकार की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन

कई बार शातिर खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहक से बड़ी चालाकी से एटीएम कार्ड नंबर और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी के बारे में जानकारी हासिल कर लेता है और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर चपत लगाते हैं। जब कभी इस तरह के फोन कॉल आएं तो ऐसे मामले में सीधे बैंक शाखा में जाकर ही अपने खाते के बारे में पूछताछ करने के बाद आगामी कदम उठाने चाहिए, ताकि ठगी के शिकार होने से बच सकें। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों, एनडीपीएस एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के वाइस चेयरमैन निर्मल जैन, उप प्राचार्य राजेश शर्मा, प्रवक्ता अमिता कौंडल, सपना कुमारी, मनु बाला, अनिल कुमार, मोनिका ठाकुर, शशि बाला, गुलशन डोगरा, वीरेंद्र कुमार और अधीक्षक संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed