{"_id":"6afdffe7fbd615ad8b0109ef","slug":"district-level-sports-competitions-to-begin-in-hamirpur-from-decemberdistrict-level-sports-competitions-to-begin-in-hamirpur-from-december-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215732-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में दिसंबर से शुरू होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में दिसंबर से शुरू होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
Thu, 19 Nov 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर की बैठक नोडल अधिकारी तेज प्रकाश चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से प्रदीप शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।
बैठक में पर्यवेक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में चयनित 16 खेलों की प्रतियोगिताएं दिसंबर से 15 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। संबंधित खेल संघ अपने-अपने जिलों में उपयुक्त स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।
इनमें केवल 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
बैठक में वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल, नेटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी और हॉकी सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सर्वसम्मति से सहमति जताई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी तेज प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए संभावित आयोजन स्थल भी प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता सुजानपुर, नेटबॉल भराड़ी और कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, जूडो तथा बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं हमीरपुर में करवाने का प्रस्ताव है।
वहीं, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बड़सर में आयोजित करने की योजना है। हॉकी और हैंडबॉल के आयोजन स्थल संबंधित खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर तय किए जाएंगे। सभी खेल संघ अपनी बैठकें आयोजित कर प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित करेंगे।