{"_id":"6720c3baeb33bfa49e0cbdda","slug":"district-hamirpur-stood-first-in-yoga-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-139642-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: योग प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: योग प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा
विज्ञापन
14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 39वीं राज्यस्तरीय सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में हुआ। इसके मुख्य अतिथि एसडीएम नादौन राकेश कुमार रहे। उन्हें प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार और खेल सहायक निदेशक ललिता नेगी, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद पोसवाल ने स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 629 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, कंठ संगीत, लोकनृत्य, एकांकी समूहगान, कुश्ती, शतरंज, योग में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जिन बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा, उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में जिला कुल्लू प्रथम और जिला सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा। कंठ संगीत में शिमला प्रथम व बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। जिला कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। समूहगान में जिला बिलासपुर प्रथम स्थान पर रहा। एकांकी में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। कुश्ती में जिला बिलासपुर प्रथम स्थान पर रहा। योग में जिला हमीरपुर अव्वल रहा। शतरंज में जिला शिमला प्रथम स्थान पर रहा। निदेशालय की तरफ से प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनीष कपूर, विशाल शर्मा, डॉक्टर शिव कुमार, शीशराम, मुकेश, विजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।