फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District AYUSH officer honored for adopting patient in Nikshay Mitra Yojana

Hamirpur (Himachal) News: निक्षय मित्र योजना में रोगी को गोद लेने पर जिला आयुष अधिकारी सम्मानित

Fri, 15 Sep 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
रंगस/हमीरपुर। जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. देशराज वर्मा को शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सम्मानित किया है। डॉ. देशराज वर्मा ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित निक्षय मित्र योजना में किशोर रोगी को गोद लिया है। पूरा इलाज होने तक पोषण खुराक उपलब्ध करवाने का भी दायित्व लिया है। इसलिए स्वाभाविक रूप से ऐसे प्रयास विभाग के लिए भी प्रेरणादायक हैं। डॉ. देश राज वर्मा ने कहा कि क्षय रोगी को पूरा इलाज होने तक पोषण खुराक फल के अलावा प्रोटीन पाउडर और ड्राई फ्रूट आदि उपलब्ध करवाने के लिए गोद लिया है। बतौर चिकित्सक भी स्वास्थ्य की दृष्टि से उसकी देखरेख की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप निक्षय मित्र सम्मान राज्यपाल के हाथों हासिल करने का यह गौरव प्राप्त हुआ। पूर्व में कोरोना काल के दौरान बतौर प्रबंधक राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी जोगिंद्रनगर में 50 हजार क्विंटल आयुष क्वाथ के 7.50 लाख पैकेट बनाकर प्रदेश के सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। विभाग में तैनात वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा व डॉ. जंग बहादुर ठाकुर आदि ने डॉ. देशराज को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed