फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dissatisfaction among pensioners increased due to non receipt of dues

Hamirpur (Himachal) News: बकाया राशि न मिलने से पेंशनरों में बढ़ी नाराजगी

Tue, 09 Sep 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Sep 2025 07:40 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction among pensioners increased due to non receipt of dues
हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : संघ
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ, हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने की। इसमें पेंशनरों ने सरकार के पास लंबे समय से लंबित आर्थिक लाभ न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महासचिव शंभू राम जसवाल ने मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा की जानकारी दी। बैठक की शुरुआत संघ के संरक्षक रमेश भारद्वाज, विजय कुमार और गीता देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने बताया कि 1 जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों की ग्रैच्युटी, लीव-एनकैशमेंट और कम्युटेशन की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे पेंशनरों में असंतोष बढ़ गया है।
विज्ञापन

केसी गौतम ने प्रदेश इकाई का चुनाव सुचारू रूप से संपन्न होने पर जिला पदाधिकारियों और पेंशनरों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि इस माह प्रदेश कार्यकारिणी गठन के बाद सरकार से मिलकर लंबित मांगें उठाई जाएंगी। इस अवसर पर सुभाष चंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बनारसी दास पटियाल, जगदीश चंद शर्मा और भोरंज प्रधान विचित्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed