{"_id":"66d70d4ebe0d28f9970375d9","slug":"discussion-on-gravitational-force-mass-and-weight-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135017-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गुरुत्वाकर्षण बल, द्रव्यमान और भार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गुरुत्वाकर्षण बल, द्रव्यमान और भार पर चर्चा
विज्ञापन
अध्यापक होता है राष्ट्र का निर्माता : अशोक
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। डाइट हमीरपुर में 15 दिवसीय इंडेक्शन ट्रेनिंग के 14वें दिन मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने शिरकत की। जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने उपनिदेशक का स्वागत किया और ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया। उपनिदेशक ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र का निर्माता होता है। उम्मीद है है कि इस ट्रेनिंग के बाद शिक्षक अपने- 2 स्कूलों में जाकर बच्चों की प्रगति के लिए कार्य करेंगे। दूसरे सत्र में गुरुत्वाकर्षण का बल, नियम, द्रव्यमान और भार पर चर्चा की गई। तीसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन रीना देवी ने उपकरणों के उपयोग पर चर्चा की गई।
लेंस, दर्पण, प्रतिरोध, वोल्टमीटर, एममीटर, प्रिज्म और कांच की प्लेट को दिखाया और गतिविधियां करवाई गईं। चौथे सत्र में रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार ने पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) पर चर्चा करते हुए बताया कि यह एक सरकारी पहल है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। रिसोर्स पर्सन तिलक रागी ने अनुदानों के उपयोग के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि स्कूलों में विभिन्न प्रकार के अनुदान होते हैं। इनका उपयोग कैसे करें और कैश बुक को कैसे अपडेट रखना है, इस बारे में विस्तृत चर्चा की।