{"_id":"676715b6d6361263290843e6","slug":"disappointment-due-to-non-interview-of-multi-task-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143936-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मल्टी टास्क वर्करों के साक्षात्कार न होने से निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मल्टी टास्क वर्करों के साक्षात्कार न होने से निराशा
Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त करने के लिए करीब चार माह पूर्व अधिसूचना जारी हुई थी। इन पदों के लिए इलाके के युवाओं ने अपने पूरे दस्तावेजों सहित आवेदन किया था।
चार माह बीत जाने के बाबजूद अभी तक जल शक्ति विभाग की तरफ से साक्षात्कार की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसके चलते नौकरी की आस लगाए बैठे आवेदकों में भारी निराशा है।
आवेदकों में संजय, प्रदीप, राजेश, रामलाल आदि ने कहा कि अन्य उपमंडलों में इस प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है, लेकिन बड़सर उपमंडल में इस प्रक्रिया में देरी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जल शक्ति विभाग उपमंडल बड़सर से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया को अमलीजा पहनाया जाए, ताकि उन्हें रोजगार उपलब्ध हो सके।
इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता देव राज चौहान ने कहा कि इस चयन कमेटी में स्थानीय एसडीओ तथा कनिष्ठ अभियंता का होना जरूरी होता है, लेकिन बड़सर में ये दोनों ही पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में कार्य में देरी हो रही है।