फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Differences arises among Hamirpur HRTC unions over JCC

जेसीसी को लेकर निगम कर्मचारी आमने सामने

Sat, 16 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
Differences arises among Hamirpur HRTC unions over JCC
एचआरटीसी। - फोटो : demo pics

जेसीसी के गठन को लेकर एचआरटीसी कर्मचारी आमने सामने हो गए हैं। संयुक्त समन्वय समिति में सर्व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की अनदेखी की गई है। इसके चलते इन कर्मचारियों ने जेसीसी को समर्थन न देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


 सर्व कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजू राम शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों का कहना है कि निगम कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर की जेसीसी का गठन आनन-फानन में किया गया है। इसमें सभी कर्मचारियों को शामिल करने के बजाय कुछेक छुटभैया कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में करीब आधा दर्जन यूनियनें हैं। जेसीसी के गठन में सभी यूनियन के कर्मचारियों को तरजीह दी गई लेकिन सर्व कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों की अनदेखी की गई है। यूनियन के पदाधिकारियों को जेसीसी में कोई पदभार नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जेसीसी के गठन में सर्व कर्मचारी यूनियन को तरजीह नहीं दी गई है। इसके चलते यूनियन ने जेसीसी को समर्थन देने से इंकार कर दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों से मांग की है कि जेसीसी का दोबारा गठन किया जाए और इसमें सर्व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को भी तरजीह दी जाए।


उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जेसीसी में यूनियन के कर्मचारियों को तरजीह नहीं दी गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

सर्व कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजू राम शर्मा का कहना है कि जेसीसी के गठन में सर्व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को तरजीह नहीं दी गई है। सर्व कर्मचारी यूनियन नवगठित जेसीसी का पुरजोर विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed