{"_id":"686cfdf1a72787448f0d56a7","slug":"didvin-tikkar-panchayat-building-will-be-ready-soon-80-work-is-complete-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160575-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जल्द तैयार होगा डिडवीं टिक्कर पंचायत का भवन, 80 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जल्द तैयार होगा डिडवीं टिक्कर पंचायत का भवन, 80 फीसदी काम पूरा
Wed, 09 Jul 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर का नया भवन। संवाद
पंचायत के नए भवन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं करीब 14 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर पंचायत का भवन जल्द बनकर तैयार होगा। भवन का करीब 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। नए भवन निर्माण पर करीब 14 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पंचायत की ओर से डेढ़ माह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत के पुराने भवन में ग्राम सभा का आयोजन नहीं हो पाता था। ग्राम सभा संतोषी माता मंदिर सहित अन्य स्थानों पर करनी पड़ती थी। लंबे समय से भवन बनाने की मांग लोगों की ओर से की जा रही थी।
लोगों की मांग पर नए पंचायत भवन का कार्य पुराने भवन के साथ ही शुरू किया गया है। यहां पर कमरों के अलावा हॉल और स्नानागार की सुविधा दी गई है। अब टाइलें या मार्बल लगाया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के प्रधान कुलबीर सिंह ने बताया कि पंचायत का नया भवन जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इस पर 14 लाख रुपये की राशि खर्च हो रही है। कुछ कार्य ही शेष बचा है। इसे भी जल्द खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से डेढ़ माह के भीतर पंचायत के लोगों को नए भवन की सुविधा मिल जाएगी।