{"_id":"6af1add1c24225e6870f2a50","slug":"dhumal-celebrated-diwali-with-his-supporters-in-samirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-214770-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समीरपुर में धूमल ने समर्थकों संग मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समीरपुर में धूमल ने समर्थकों संग मनाई दिवाली
Tue, 10 Nov 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बड़सर विधानसभा क्षेत्र के व
भाजपा पदाधिकारियों और विधायक ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना जारी रहा। रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समीरपुर पहुंचकर धूमल को दिवाली की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इसके बाद बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी समर्थकों के साथ उनसे मिलने पहुंचे और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
धूमल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि दिवाली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। यह अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी प्रदेश और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।