फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhaniara and Chathariala villages connected with road facilities

Hamirpur (Himachal) News: धनियारा और चथरियाला गांव सड़क सुविधा से जुड़े

Wed, 27 Nov 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dhaniara and Chathariala villages connected with road facilities
धनियारा गावं वासी उपप्रधान संजीव कुमार की उपस्थिति में सड़क सुविधा के लिए एक दूसरे को मिठाई खिल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में धनियारा व चथरियाला गांव सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं। पुतड़ियाल रैल संपर्क मार्ग से धनियारा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक माह पहले ही अपने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी और विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए थोड़े ही समय में निर्माणाधीन सड़क को धनियारा गांव तक पहुंचा दिया है।
धनियारावासियों ने मंगलवार को पुतड़ियाल के उपप्रधान संजीव कुमार की मौजूदगी में सड़क निर्माण के लिए पूजा-अर्चना की और मिठाई बांटी। इस मौके पर वाईपंच चंपा देवी, सुरजीत, अमर नाथ, मदन लाल, प्रभात चंद, ठाकुर दास, बबली देवी, पाजी देवी, गोकू, सिकन्दर, सागर, महिन्द्र, लाल चंद, रोहित आदि ग्रामीण मौजूर रहे। इससे पहले धनियारा व चथरियाला गांव वासियों के लिए सड़क सुविधा नहीं थी। विपरित मौसम व बीमारी के दौरान गांववासियाें को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कुछ माह पहले ही अगजनी की एक घटना में एक घर जलकर राख हो गया और लाखों का नुकसान हुआ, क्योंकि सड़क सुविधा न होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके उपरांत धनियारा व चथरियाला गांववासी पुतड़ियाल के उपप्रधान संजीव कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने सड़क सुविधा के लिए गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही विभाग को आदेश दिए की दोनों गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। विभाग ने इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जेसीबी सहित अन्य उपकरणों को स्थापित करके वर्तमान में निर्माणाधीन सड़क को धनियारा गांव तक पहुंचा दिया है और जल्दी ही ढंगों व पुलियों सहित सड़क पर टारिंग विछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुतड़ियाल के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि करीब 70 वर्ष बीत जाने पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के चलते यह सुविधा मिली है और मंगलवार को धनियारा गांव तक सड़क को पहुंचते ही लोगों ने पूजा की और मिठाइयां बांटीं। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। वहीं, इस बारे में विभाग के अधिशासी अभियंता रजिन्द्र गुगलानी ने कहा कि एक माह पहले ही मुख्यमंत्री ने धनियारा व चथरियाला गांव को पुतड़ियाल रैल संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए विभाग को आदेश दिए थे और विभाग ने सड़क को धनियारा गांव के एक छोर तक पहुंचा दिया है और दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है जल्दी ही इस सड़क के शेष कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed