धनेटा (नादौन)। कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्कूल खुलने के दूसरे ही दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा की एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उधर, स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है और सभी अध्यापकों के सैंपल लिए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट में सभी 31 शिक्षकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
धनेटा स्कूल की एक शिक्षिका कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए मंगलवार को वैक्सीनेशन केंद्र पर गईं। यहां पर उसका रैंडम आधार पर सैंपल लिया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आईं। इसके बाद स्कूल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। बुधवार को सारा दिन स्कूल बंद रहा। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि बुधवार को स्कूल बंद रहा। सभी अध्यापकों के टेस्ट करवाए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्कूल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।