फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhaneta College celebrated with great enthusiasm, did wonders in duet and solo dance.

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज में उमंग की धूम, युगल और एकल नृत्य पर किया कमाल

Thu, 29 Feb 2024 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
युगल नृत्य में मनु और अंजलि प्रथम, एकल नृत्य में शिखा ने मारी बाजी
विज्ञापन

धनेटा कॉलेज में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बुधवार को महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग की धूम रही। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर पीसी पटियाल, सम्मानित अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पीटीए कार्यकारिणी के उपप्रधान डॉ. मधुर स्वर मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथियों को बैज लगाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने सभी का आभार प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम युगल नृत्य, एकल नृत्य, एकलगान, समूह नृत्य ,फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि, प्रोफेसर पीसी पटियाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरदेव ने कहा कि जीवन में गुरु का मार्गदर्शन विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीवन में संघर्ष, बड़ों का आदर, सम्मान, उनका सहयोग व्यक्ति के जीवन तथा उसकी सोच को विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण कारक है। महाविद्यालय के एक छात्र की ओर से भगवान शिव महिमा पर प्रस्तुत नृत्य आकर्षण एवं रोमांच का केंद्र बना। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों की ओर से भारतवर्ष के विभिन्न रंगों की अनुपम सांस्कृतिक छटा को बिखेरा। विशेष सम्मानित अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जम्वाल ने कहा कि परिस्थितियां मनुष्य के जीवन एवं व्यक्तित्व का निर्माण करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के युगल नृत्य में प्रथम स्थान पर मनु और अंजलि, द्वितीय स्थान पर महक तथा शिवानी, तृतीय स्थान पर वरुण और पूनम, एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर शिखा, द्वितीय स्थान पर प्रियंका, तृतीय स्थान पर वरुण, एकलगान में प्रथम स्थान पर अंशिता, द्वितीय स्थान पर अंजलि, तृतीय स्थान पर महक तथा किरण रहीं।



फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर अंशिता, तृतीय स्थान पर महक, मॉडलिंग में प्रथम स्थान पर अंशुल, द्वितीय स्थान पर पलक, तृतीय स्थान पर मोहित और समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका एवं सहयोगी, द्वितीय स्थान पर अंजलि एवं सहयोगी एवं तृतीय स्थान पर मनीषा एवं सहयोगी रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा तथा उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने छात्रों के प्रोत्साहन के लिए 5100 रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने पर बच्चों के उत्साह एवं प्रोत्साहन के लिए 2100 रुपये की राशि प्रदान की। महाविद्यालय की पीटीए कार्यकारिणी की मुख्य सलाहकार सोनिया ने 1100 रुपये इनाम स्वरूप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed