{"_id":"695ab882c11d89cd59045e57","slug":"dham-will-be-built-in-sera-panchayat-at-a-cost-of-rs-66-lakh-sukhu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-179115-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरा पंचायत में 66 लाख की लागत से बनाया जाएगा धाम : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरा पंचायत में 66 लाख की लागत से बनाया जाएगा धाम : सुक्खू
Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले नादौन का विधायक हूं और उसके बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और प्रदेश मेरा घर है, लेकिन नादौन से मेरी विशेष डोर जुड़ी हुई है। आपके बीच विधायक बनकर ही आया हूं।
पखरोल में वैकुंठ धाम के लोर्कापण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने यह बातें कहीं। उन्होंने सेरा पंचायत में 66 लाख की लागत से एक और धाम निर्मित करने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के धाम स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत अमलैहड़ में स्थित अपने पैतृक गांव भवड़ां में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुग्गा धाम एवं पार्क के उदघाटन और पंचायत गौना के गांव पखरोल में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित वैकुंठ धाम एवं पार्क का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमलैहड़ स्कूल को भी सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। यहां राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है, जिसमें अगले साल से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
अमलैहड़ सहित प्रदेश के चार चुनिंदा स्कूलों में मल्टीपल सब्जेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विषय चुन सकें। क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर के प्रयोग के बजाय अत्याधुनिक यूवी टेक्नोलॉजी और ओजोनेशन प्रक्रिया से पानी की प्यूरिफिकेशन की जा रही है।
इंद्रपाल चौक पर स्मारक का किया उद्घाटन
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नादौन शहर के इंद्रपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल की प्रतिमा एवं स्मारक का उदघाटन भी किया। इस प्रतिमा एवं स्मारक का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हाल ही में नगर परिषद के माध्यम से पूर्ण किया गया है।
मौसम ने डाला खलल, देरी से पहुंचे सीएम
मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर बिलासपुर में लैंड हुआ। वहां से वह सड़क मार्ग से नादौन पहुंचे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 11 बजे तय था, लेकिन वह दो बजे के लगभग नादौन में पहुंचे। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त अमरजीत सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।