{"_id":"660030f50805f495f30de5e7","slug":"development-work-started-in-11-wards-of-municipal-council-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124344-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में विकास कार्य शुरू
विज्ञापन
विकास कार्यों पर 1.25 करोड़ का बजट किया जा रहा खर्च
कार्यों को लेकर नप हमीरपुर ने एक माह पूर्व आवंटित किए हैं 26 टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से विकासात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। इन कार्यों के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने एक माह पूर्व ठेकेदारों को 26 टेंडर आवंटित किए हैं। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए छह माह का समय निर्धारित किया गया है। जो ठेकेदार निर्धारित समय अवधि के भीतर कार्य पूरा नहीं करते हैं, उनका टेंडर रद्द करके उन्हें आगामी समय में कोई भी टेंडर नहीं दिया जाएगा।
11 वार्डों में विकास कार्यों में संपर्क रास्तों का मरम्मत कार्य और अन्य विकास कार्य हो चुके हैं। इन टेंडरों में शहरभर की नालियों की मरम्मत करके पेवर टाइलें, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में लोगों को बैठने के लिए बेंच, नालियों की सफाई, नालों का चैनलाइजेशन और स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। स्ट्रीट लाइटों के लगने से रात्रि समय में लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। लोगों को शहरभर में बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होगी। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शहरभर के विभिन्न वार्डों में विकासात्मक कार्य चले हुए हैं। निर्माण कार्य को लेकर एक माह पूर्व 26 टेंडर आवंटित किए हैं, ताकि वार्डों में कार्यों को पूरा किया जा सके।