फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Development of the country and the state is the contribution of Congress: Suman

देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन : सुमन

Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Development of the country and the state is the contribution of Congress: Suman
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विचार पेश करते वरिष्ठ कांग्र
हमीरपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर जिलेभर से शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर जिले का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रही है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर एक नए भारत के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हमारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र और जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित है। देश के साथ हिमाचल के विकास में भी कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर (टोनी), अजय शर्मा, देवीदास शहंशाह, डॉ. आरसी डोगरा, पुरुषोत्तम कालिया, अनिल चौधरी, राजेश चौधरी, चंदन राणा, अखिलेश चौधरी, अंशुल शर्मा, राजेश आनंद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed