फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devbhoomi Sangharsh Samiti demonstrated over mosque dispute

Hamirpur (Himachal) News: मस्जिद विवाद को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2024 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Sangharsh Samiti demonstrated over mosque dispute
देवसंघर्ष समिति के सदस्य गांधी चौक  पर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
वक्फ बोर्ड को भंग करने और मस्जिदों के निर्माण कार्य को बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन


भोटा से लेकर गांधी चौक तक निकाली रैली, उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। देवभूमि संघर्ष समिति ने शनिवार को हमीरपुर में भोटा से लेकर गांधी चौक तक रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। देवभूमि संघर्ष समिति हमीरपुर ने मस्जिद विवाद को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवभूमि संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुरजीत सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में ही हर मुख्यालय स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया है। पिछले कुछ समय से ही हमीरपुर जिला में बाहर से आने वाले विशेष समुदाय के लोगों की गतिविधियां बहुत बढ़ गई हैं और इन गतिविधियों में बाहरी प्रदेशों से आ रहे विशेष समुदाय के लोग शामिल हैं। जिले में वर्षों से रह रहे विशेष समुदाय के लोगों से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जो लोग बाहर से आकर दूसरे लोगों को उकसा रहे हैं वह गलत है। अतिक्रमण कर मस्जिदों का निर्माण हो रहा है, उसे बंद करना चाहिए। वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग उठाई गई। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत प्रमुख पंकज भारती ने कहा कि लव जिहाद के काफी मामले हिमाचल प्रदेश में भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में भी स्थिति बदतर हो रही है। पंकज भारती ने पुलिस और प्रशासन से भी मांग की है कि ऐसी मामलों में वह भी पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed