फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department forgot to install security wall in 1st class school

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं स्कूल में सुरक्षा दीवार लगाना भूल गया विभाग

Mon, 01 Apr 2024 01:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
अगस्त 2023 में आपदा के दौरान गिर गई थी सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

खेल मैदान के गिरने का भी बना हुआ है खतरा
स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 333 विद्यार्थी कर रहे हैं पढ़ाई
स्कूल में सुरक्षा दीवार की मरम्मत को लेकर अभिभावक कई बार कर चुके हैंं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में आठ माह बाद भी सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि सुरक्षा दीवार के साथ स्कूल के खेल मैदान के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। स्कूल को आपदा के दौरान हुए नुकसान को लेकर अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। दो दिन के भीतर स्कूल में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में स्कूल में विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अभिभावकों राकेश कुमार, सुदेश कुमार, वीना कुमारी, रमेश, कुलदीप, मीना कुमारी आदि ने कहा कि स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 333 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में सुरक्षा दीवार को गिरे हुए आठ माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार को लगाने का कार्य नहीं किया गया है। सुरक्षा दीवार राष्ट्रीय उच्च के साथ लगती है। ऐसे में दीवार से पत्थर, मलबा गिरने के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में विभिन्न प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक समारोहों का आयोजन हो चुका हैं और विभागीय अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन स्कूल की सुरक्षा दीवार की मरम्मत को लेकर सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। इसका खामियाजा स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल की चहारदीवारी की मरम्मत कराने के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में डिडवीं स्कूल की प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा दीवार को लगाने के लिए बजट की मांग की गई है। बजट जारी होने के बाद सुरक्षा दीवार को लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed