फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department came into action, now make speed breakers using paver

Hamirpur (Himachal) News: हरकत में आया विभाग, अब पेवर का इस्तेमाल कर बनाए स्पीड ब्रेकर

Mon, 22 Jan 2024 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के प्रतापनगर में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर ने बेतरतीब तरीके से लगाए गए स्पीड ब्रेकर हटा दिए हैं। गोलाकार तरीके से लगाए जा रहे ये स्पीड ब्रेकर हादसों को कम करने के बजाय दुर्घटना की संभावना को बढ़ा रहे थे। लोगों ने यहां पर सही ढंग से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने की मांग उठाई थी। इस पर विभाग ने पेवर टाइल का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए हैं।
विज्ञापन



लोगों की इस मांग को शुक्रवार के संस्करण में प्रमुखता से उठाया गया था। मामले में लोक निर्माण विभाग ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर के निर्माण में पेवर टाइलों का इस्तेमाल भी किया और इनकी ऊंचाई भी कम की है ताकि कोई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार न हो। पूर्व में कंक्रीट के स्पीड ब्रेकर बेतरतीब तरीके से लगाए गए थे। इसे अब हटा दिया गया है। छह माह पूर्व लगाई गई पेवर टाइल उखाड़ने पर यहां पर सवाल भी उठाए गए थे। अब स्पीड ब्रेकर के निर्माण में इन टाइल का इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय लोगों विजय चोपड़ा, शक्ति चंद ठाकुर, दीनानाथ चौधरी, मनोज कुमार, विष्णुदेव शर्मा, राम स्वरूप, संजीव कुमार मिस्त्री, नीलम चौपड़ा, हरनाम सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, कपिल सडयाल का कहना है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण जरूरी था। विभाग ने बेहतर ढंग से यहां पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया है इसके लिए वह विभाग के आभारी हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि लोगों की मांग के मुताबिक ही स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। लोगों को सहूलियत मिले, यही विभाग का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed