फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demonstration of workers and workers in Hamirpur against the policies of the central government

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हमीरपुर में मजदूरों और कामगार का प्रदर्शन

Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी ने मजदूरों, कामगारों, कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय में हड़ताल और प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों के 44 कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड बनाने के विरोध किया गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश और निजीकरण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आउटसोर्स नीति बनाने, स्कीम वर्कर्स को नियमित कर्मचारी घोषित करने, करुणामूलक रोजगार देने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, सेवाओं के निजीकरण, मोटर व्हीकल एक्ट में मालिक और मजदूर विरोधी संशोधनों और नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन आदि मुद्दों पर हड़ताल की गई। हमीरपुर में मजदूरों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बाजार में रैली निकाली। इसके बाद गांधी चौक पर सभा की। सीटू राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि मजदूर, कर्मचारी, किसान, महिला, नौजवान, छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों में हजारों मजदूरों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। पिछले सौ सालों में बने 44 श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकार की इन नीतियों से अस्सी करोड़ से ज्यादा मजदूर और आम जनता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान कार्य के लिए समान वेतन के आदेश को आउटसोर्स, ठेका, दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए लागू नहीं किया जा रहा है। मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण कोरोना काल में करोड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन इक्कीस हजार रुपये घोषित किया जाए। इस मौके पर जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, रंजन शर्मा, धर्म सिंह, प्रवीण, सुभाष आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
आईपीओ के विरोध में नारेबाजी
हमीरपुर। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा हमीरपुर प्रथम और द्वितीय के कर्मचारियों और भूतपूर्व कर्मचारी एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। शाखा सचिव शमशेर सिंह ठाकुर और संयुक्त सचिव विकास राणा, एसी चौहान ने बताया कि एलआईसी में आने वाले आईपीओ, एफडीआई, पेंशन बहाली और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के पक्ष में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। वहीं डाक विभाग के कर्मचारियों ने भी मुख्य डाकघर के सामने और सीटू के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते सीटू के महासचिव डॉ. कश्मीर ठाकु?

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते सीटू के महासचिव डॉ. कश्मीर ठाकु?- फोटो : Hamirpur-HP

हड़ताल के कारण खाली पड़ा इंडियन बैंक।

हड़ताल के कारण खाली पड़ा इंडियन बैंक।- फोटो : Hamirpur-HP

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान हमीरपुर में सीटू के बैनर तले हमीरपुर में रैली निकालते कामगार, कर्?

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान हमीरपुर में सीटू के बैनर तले हमीरपुर में रैली निकालते कामगार, कर्?- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed