फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demonstration of brain balance exercise in front of students

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 11 पंचायत घरों के निर्माण को 3 करोड़ 83 लाख स्वीकृत

Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
पंचायत घरों के निर्माण के लिए समस्त औपचारिकताएंं पूर्ण
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से विकास खंड नादौन की 11 पंचायतों में पंचायत घर परिसर निर्माण के लिए 3 करोड़ 83 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए समस्त औपचारिकताएंं पूर्ण करके निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिए जाएंगे। नवनिर्मित पंचायत बर्धियाड सहित उटप, कंडरोला, नौहंगी, मनसाई तथा ग्वाल पत्थर पंचायत में नए पंचायत घर परिसर निर्माण के लिए 35-35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, झलान पंचायत घर निर्माण के लिए 22 लाख अतिरिक्त मंजूर किए गए हैं। अब यह राशि बढ़कर 35 लाख हो गई है, इसके अलावा चार पंचायतों में पंचायत कम्युनिटी सेंटर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें धनेटा पंचायत के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जो अब 35 लाख हो गई है। पुतड़ियाल पंचायत के लिए 25 लाख दिए गए हैं, जो अब बढ़कर 35 लाख रुपये हो गए हैं। कलूर पंचायत के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जो अब 35 लाख रुपये हो चुके हैं, तथा जीहन पंचायत के लिए चार लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। अब यह राशि 35 लाख रुपये हो गई है। 11 में से 10 पंचायतों को अब कुल 35-35 लाख रुपये की धन राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जबकि एक पंचायत को कुल 33 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। निशांत शर्मा ने बताया कि इन सभी पंचायतों में शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।



संपादन/ देश राज अत्री/ खबर महेश कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed