फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demonstration demanding transfer of hospital land

अस्पताल की भूमि के स्थानांतरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 04 May 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह में अस्पताल की भूमि के स्थानांतरण की मांग को लेकर युवक मंडल के युवाओं ने मंगलवार को विवादित भूमि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। युवाओं में शासन और प्रशासन के ढुलमुल रवैये के प्रति आक्रोश देखने को मिला। युवक मंडल सचिव अमित शर्मा ने कहा कि जब सारी दुनिया अस्पतालों की कमी से जूझ रही है, इस नाजुक दौर में भी चकमोह अस्पताल की जायज मांग की तरफ शासन व प्रशासन की उदासीनता समझ के परे है।
विज्ञापन

इस समस्या का कई वर्षों से समाधान नहीं हो रहा। जिसका एकमात्र कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है। चकमोह पंचायत में पूर्व में चुनाव का बहिष्कार भी किया जा चुका है। चुनाव के बहिष्कार के बाद सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रशासन को कई बार इस बारे में चेताया जा चुका है, लेकिन कुछ न हो सका।
विज्ञापन

युवक मंडल ने 24 अप्रैल को एसडीएम बड़सर के समक्ष आंदोलन के लिए ज्ञापन भी दिया था, लेकिन आश्वासन ही मिला। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए युवाओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed