{"_id":"5eef86db8ebc3e42fc599760","slug":"demolition-hamirpur-hp-news-sml336243377","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने छुट्टी के दिन चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने छुट्टी के दिन चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर
विज्ञापन
बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर अतिक्रमण हटाते नगर परिषद और लोनिवि के कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला प्रशासन ने आखिरकार रविवार की छुट्टी की आड़ में हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर खोखा मार्केट से अतिक्रमण हटा ही दिया। अतिक्रमण के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस बल बुलाना पड़ा। प्रशासन की नुमाइंदों और खोखाधारकों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा। लेकिन पुलिस बल के पहुंचने के बाद सभी दुकानदार शांत हो गए।
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के कर्मचारियों को जेसीबी, टिप्पर और कंप्रेशर ड्रिल आदि उपकरणों के साथ अतिक्रमण को हटाने के लिए भेजा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खोखों के आगे बनाए छज्जे, टीन की चादरों, ढाबों के आगे चूल्हे और बर्तन रखने के लिए कंक्रीट से बनाई जगह को ड्रिल मशीन और हथोड़े से तहस नहस कर दिया। साथ ही बेकार का सामान टिपर में उठाकर डंपिंग साइट पर फेंक दिया।
हालांकि खोखों के भीतर दुकानदारों का महंगा सामान होने के चलते उन्हें ने तोड़ा जा सका। बता दें प्रशासन ने करीब आठ माह पूर्व हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर बने 58 खोखों को यहां से हटाकर उन्हें पीछे स्कूल मैदान के साथ बने शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। फरवरी माह में दो दर्जन से अधिक दुकानदार पक्की दुकानों में शिफ्ट हो गए। लेकिन कुछेक दुकानदार न्यायालय की शरण में पहुंच गए। साथ ही कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लग गया। जिसके चलते बाकी के खोखों को नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन
शनिवार को जब लोनिवि और नप के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो खोखा यूनियन के सदस्य जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। दिनभर ड्रामा चलता रहा, लेकिन शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। रविवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्य को अंजाम दिया। उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार को खोखों के आगे अतिक्रमण को हटाया गया है।